Connect with us

नैनीताल

हल्द्वानी में 17 नवंबर तक डायवर्ट रहेंगे रूट, पुलिस ने तैयार किया डायवर्जन प्लान

हल्द्वानी में 17 नवंबर तक डायवर्ट रहेंगे रूट, पुलिस ने तैयार किया डायवर्जन प्लान
सीएन, हल्द्वानी।
महानगर हल्द्वानी शहर में 17 नवंबर तक रूट डायवर्ट रहेंगे। पुलिस ने कार्तिक पूर्णिमा स्नान और वीकेंड को देखते हुए डायवर्जन प्लान तैयार किया है। घर से निकलने से पहले डायवर्जन प्लान पर एक नजर डाल लें। शहर हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले सभी पर्यटकों और वाहन चालकों के लिए यातायात प्लान प्रभावी रहेगा। बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले सभी वाहन तीन पानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे। रामपुर रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीन पानी बाईपास तिराहा से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे यात्रा रूट पर वाहनों का दबाव अत्यधिक होने पर नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन पंचायत घर तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड से हनुमान मंदिर तिराहा से कमलुवागांजा होते हुए कालाढूंगी से अपने गंतव्य को जाएंगे। कालाढूंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊंचा पुल, लाल डॉट तिराहा से डायवर्ट होकर हाईडिल कॉल टैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे। पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन नारीमन तिराहा से गोला बाईपास और कॉल टैक्स, हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की से अपने गंतव्य को जाएंगे। रामनगर, बाजपुर से कालाढूंगी होकर पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से रूसी वन होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। कार्तिक पूर्णिमा स्नान व वीकेंड के दौरान 14 नवंबर से 17 नवंबर तक यात्रा रूट में यातायात का दबाव होने पर भारी वाहनों का प्रवेश दिन में 10 बजे से रात 10 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध के वाहन 12 बजे तक अपनी सेवाएं पूरी कर लें। 12 बजे से 10 बजे तक आवश्यक सेवा वाले वाहनों का भी यात्रा रूट में आवागमन वर्जित रहेगा। काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर चार बजे से नैनीताल से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी से अपने गंतव्य को जाएंगे। वहीं अल्मोड़ा, रानीखेत व कैंची धाम से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन भवाली से डायवर्ट होकर मस्जिद तिराहा से नम्बर वन बैंड होते हुए रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी से अपने गंतव्य को जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 9 मई का राशिफल : मेष राशि के जातकों को घर, परिवार व संतान के मामले में आनंद व संतोष का अनुभव होगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING