Connect with us

नैनीताल

भारत ने मिशन स्पेस में बहुत महत्त्वपूर्ण सफलता प्राप्त की : प्रो. रावत

सीएन, नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में भौतिक विज्ञान विभाग में आज स्पेस जर्नी ऑफ इंडिया पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति  प्रो. दीवान सिंह  रावत  ने कहा की भारत ने मिशन स्पेस में बहुत महत्त्वपूर्ण सफलता प्राप्त की हैं। आज  हम मौसम की सही जानकारी इसी से मिलती है तो चंद्र यान 3 ने  नए आयाम दिए है। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. डीएसरावत को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में भौतिक विज्ञान विभाग के एमएससी थर्ड सेमेस्टर के विद्यार्थियो द्वारा एक नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमे इसरो के द्वारा चलाए गए विभिन्न स्पेस मिशन को दर्शाया गया। इस कार्यक्रम में भौतिक विज्ञान विभाग के शोध छात्रों चरिता पंत और आशा द्वारा क्रमशः इंडियन विमेन इन स्पेस जर्नी तथा आदित्य एल 1, पर प्रकाश डाला गया। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमे स्वेता पंत बीएससी  5, सेमेस्टर दीक्ष्या पांडे  बीएससी 5 सेमेस्टर और राहुल कर्मयाल  बीएससी थर्ड सेमेस्टर  ने प्रथम, द्वितीय, तथा तृतीय  स्थान प्राप्त किया ।कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्री संजय पंत ने सभी का स्वागत करते हुए  कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की  तथा निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा  ने कहा की स्पेस मिशन में महिलाओं की भागीदारी सराहनीय है। कार्यक्रम  का संचालन प्रो. सीमा पांडे ने किया तथा निर्णायक प्रो. बिमल पांडे, प्रो रमेश चंद्र, प्रो. आलोक दुर्गापाल रहे। कार्यक्रम मे निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर प्रो. ललित तिवारी, प्रो. सुची बिष्ट, प्रो. एमसी जोशी, प्रो. हरीश बिष्ट, डॉक्टर राजकुमार, डॉक्टर पीएस नेगी, डॉक्टर अनिता कुमारी, डॉक्टर  गगनदीप, डॉक्टर सुनील  चनियाल, डॉक्टर हेमा, डॉक्टर निशा सहित नाटक का मंचन करने वाले विद्यार्थी प्रियंका रावत, प्रियंका कनवाल, आरती, भावना, आकांक्षा, गौतम, कार्तिकेय, अपूर्वा, प्रेरणा, जिज्ञासा, अभिषेक, अनुष्का, कंचन भंडारी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ करने के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING