नैनीताल
इंस्पिरेशन हल्द्वानी के छात्र ओंकार ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया
सीएन, नैनीताल। प्रतिष्ठित इंस्पिरेशन स्कूल हल्द्वानी के छात्र ओंकार जोशी ने सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल के गुरुजनों की तालिमी रहनुमाई, ओंकार की मेहनत व परिजनों की रहनुमाई के चलते छात्र ने यह मुकाम पाया है। ओंकार के पिता गिरिजा शंकर जोशी नैनीताल में जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं जबकि माता निशा जोशी गृहिणी हैं। ओंकार ने.अपनी इस सफलता के लिए गुरूजनों, परिवार के लोगों को धनयवाद किया है। मालूम हो कि इंस्पिरेशन स्कूल हल्द्वानी ने इस परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ओंकार की इस सफलता पर स्कूल व परिवार में खुशी का माहौल है।













































