Connect with us

नैनीताल

जाम : बाहरी वाहनों को सेनिटोरियम, नैनीबैंड बाईपास में पार्क कराया जायेगा

जाम: बाहरी वाहनों को सेनिटोरियम, नैनीबैंड बाई पास में पार्क कराया जायेगा
सीएन, नैनीताल।
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने नैनीताल कार्यालय सभागार में पर्यटन सीजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं के संबंध में हित धारकों के साथ बैठक का आय़ोजन किया। बैठक में मुख्य रूप से पार्किंग, जाम की समस्या, निजी वाहनों के टैक्सी प्रयोग में प्रतिबंध, मार्गों अतिक्रमण औऱ सड़कों में अवैध तरीके रेता-बजरी हटाने आदि को लेकर चर्चा की गयी। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि नगर में सीजन के दौरान जाम की समस्या बनी रहती है। इसके लिए मेट्रोपोल में पार्किंग, पाइंस आईटीआई, रूसी बाई पास, नारायण नगर औऱ विभिन्न स्थानों पर निजी पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। बताया कि सीजन के दौरान अन्य राज्यों से आने की वाले वाहनों जिन्होंने होटलों में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया, ऐसे वाहनों को रूसी बाई पास, नारायण से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल में आएंगे। साथ ही मॅाल रोड. जू मार्ग में जाम की समस्या नहीं हो इसके लिए जिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन से जू शटल सेवा के लिए 4 अधिक वाहन खड़े नहीं औऱ साथ ही मॅाल रोड, दुकानों के आस पास आढ़े तिरछे वाहनों के चालान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मॅाल रोड में कार्य में प्रगति लाने, आंतरिक सड़कों को दुरुस्त करने की बात कही। बताया कि कैंची धाम, भवाली, भीमताल आदि मार्गों जाम की समस्या होने पर बाहरी वाहनों को सेनिटोरियम, नैनी बैंड बाई पास में पार्किंग व्यवस्था की कराई जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नगर की 63 सड़कों, गलियों और अन्य मार्गों का चिन्हित किया गया। जिसमें सड़कों का चौड़ीकरण, विद्युत की व्यवस्था, सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। बताया कि पार्किंग स्थलों में यात्रियों के बैठने टैक्सी दरों का प्रदर्शन, पार्किंग स्थलों के आस पास साइनेजों की स्थापना भी की जाएगी। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को मेट्रो रेल कूड़ा निस्तारण के लिए 10 दिन के भीतर वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम पी आर चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, एसडीएम प्रमोद कुमार, आरटीओ नंद किशोर समेत टैक्सी यूनियन, होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल आदि के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नैनीताल क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING