Connect with us

नैनीताल

नैनीताल के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र खूपी में बाहरी बिल्डरों द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यो को संयुक्त मजिस्ट्रेट ने रुकवाया

कमलेश बिष्ट, नैनीताल। मंडल मुख्यालय नैनीताल से मात्र 12 किलोमीटर दूरी पर भूमियाधार के भूस्खलन प्रभावित खूपी गांव में विस्थापित लोगों ने अपनी जमीन बाहरी बिल्डरों को बेचनी शुरू कर दी है। जिसके चलते इस संवेदनशील गांव में बिल्डरों द्वारा बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों का कार्य किया जा रहा है। गांव के कुछ विभीषण इन बिल्डरों को शह दे रहे हैं। आपको बतादे की जिला प्रशासन ने खूपी क्षेत्र को डेंजर जोन घोषित किया गया है। वहां से एक दर्जन परिवारों को घर खाली करने को कहा है। इसके उलट बाहरी लोग प्रशासन के फिल्ड कर्मचारियों की मिली भगत से खुलेआम भारी निर्माण कर रहे हैं। मालूम हो कि पिछले वर्ष ही भू-धंसाव के कारण घरों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई है थी। वहीं पिछले वर्ष डीएम वंदना सिंह ने क्षेत्र का निरीक्षण भी किया जिसके बाद जिला प्रशासन ने लोगों विस्थापन के लिए कहा था वही खूपी क्षेत्र में बाहरी बिल्डरों द्वारा बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों का कार्य किया जा रहा है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी की गई। संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में हो रहे को कार्यों में रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र में फिर से कार्य होता है तो कार्य करने और करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि अगर दोबारा कार्य होता है तो वह धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 31 मई का राशिफल : कर्क राशि के जातकों का आज मन थोड़ा भावुक रह सकता है, किसी अपने की मदद करोगे तो रिश्ते मजबूत होंगे
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING