Connect with us

नैनीताल

कूटा ने प्रसिद्ध लोक गायक प्रहलाद मेहरा के निधन पर गहरा  दुख जताया

कूटा ने प्रसिद्ध लोक गायक प्रहलाद मेहरा के निधन पर गहरा  दुख जताया
सीएन, नैनीताल।
कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने प्रसिद्ध लोक गायक प्रहलाद मेहरा के निधन पर गहरा  दुख व्यक्त किया है। उन्हें शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।  कूटा ने कहा है कि प्रहलाद मेहरा कुमाऊं के एक प्रसिद्ध लोक गायक के साथ कुमाऊं की संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे थे। उनके प्रसिद्ध गीतों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे पर  प्रह्लाद मेहरा ने बेटी बचाने के लिए-गर्भ भितेरा बेटी ना मारा गीत गाया। प्रह्लाद का गीत-ऐजा मेरा दानपुरा। लोगों की जुबान पर चढ़ गया। प्रहलाद मेहरा के  लोक संस्कृति से जुड़े गीत लोगों ने भी गाए तथा गुनगुनाए। कूटा ने इसे अपूरणीय क्षति कहा है। कूटा की तरफ से अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, महासचिव डॉ. विजय कुमार, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉक्टर दीपक कुमार, डॉक्टर संतोष कुमार, डॉक्टर दीपाक्षी जोशी, डॉक्टर दीपिका गोस्वामी, प्रो. अनिल बिष्ट, डॉक्टर उमंग सैनी, डॉक्टर पैनी जोशी डॉक्टर सीमा चौहान डॉक्टर दीपिका पंत, डॉक्टर नागेंद्र शर्मा, डॉक्टर युगल जोशी,  डॉक्टर रितेश साह इत्यादि ने  दुख एवं शोक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड निवासी केशव नेगी की गिरफ्तारी के संबंध में निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच सुनिश्चित हो : अजय भट्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING