Connect with us

नैनीताल

पीएमएफबीवाई की अंतिम तिथि 15 जुलाई से बढाकर 31 जुलाई तक के विस्तारित

पीएमएफबीवाई की अंतिम तिथि 15 जुलाई से बढाकर 31 जुलाई तक के विस्तारित
सीएन, हल्द्वानी।
उत्तराखण्ड राज्य के किसानों के हित को ध्यान में रखते हुये भारत सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना नामांकन की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी प्रदेश के किसानों के हित को ध्यान में रखते हुये अब अंतिम तिथि 31 जुलाई हो गई है। मुख्य कृषि अधिकारी वीके यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राज्य में अधिसूचना जारी होने में देरी तथा प्रदेश में अत्यधिक वर्षा व प्राकृतिक आपदाओं के कारण कनेक्टिविटी सम्बन्धी चुनौतियों के कारण किसानों द्वारा खुद को नामांकित करने में असमर्थता जताने के कारण भारत सरकार ने पीएमएफबीवाई की अंतिम तिथि 15 जुलाई से बढाकर 31 जुलाई तक के विस्तार के लिए सहमति प्रदान कर दी है। मुख्य कृषि अधिकारी ने जनपद के समस्त किसानों से अनुरोध किया कि जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का नामांकन नही किया है वे 31 जुलाई 2023 तक नामांकन कर सकते है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने भीमताल क्षेत्र के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्या, अधिकारियों को दिये समस्याओं के समाधान के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING