Connect with us

नैनीताल

उत्तराखंड : वन विभाग के पिंजरे में तेंदुआ फंसा, डीएनए जांच के लिए भेजा

सीएन, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चमोली के तोक किटोडा में शुक्रवार की सुबह वन विभाग के पिंजरे में एक तेंदुआ फंसा हुआ मिला। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना पर वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। इससे पूर्व तेंदुआ गांव की महिला को मौत के घाट उतार चुका था। महिला की मौत के बाद वन विभाग की ओर से पिंजरे लगाए गए थे। शुक्रवार की सुबह तेंदुआ पिंजरे में फंसा हुआ दिखाई दिया। लोगों ने कहा कि तेंदुए के पकड़े जाने से लोगों को थोड़ा राहत मिली है। दो दिन पहले वन विभाग ने धारी और रामगढ़ क्षेत्र से दो तेंदुओं को पकड़कर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा है। पकड़े गए तेंदुओं का डीएनए जांच के लिए भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सांसद भट्ट ने की विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा, कहा-बरसात के दौरान गोला पुल न हो क्षतिग्रस्त
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING