Connect with us

नैनीताल

सांसद अजय भट्ट ने घायल को दूसरी एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, अफसरों को दी नसीहत

सीएन, नैनीताल। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने अल्मोड़ा मे वर्चुअल कार्यक्रम (जनकल्याण पीएम सूरज राष्ट्रीय पोर्टल )से आते समय तकनीकी रूप से खराब हुई एंबुलेंस में आ रहे घायल की मदद करते हुए उसे दूसरी एंबुलेंस में अस्पताल तक भिजवाया, स्वास्थ्य सचिव और राजेश कुमार सहित जिला अधिकारी और सीएमओ को 108 एंबुलेंस की व्यवस्थाओं को ठीक करते हुए घायल के अस्पताल पहुंचते ही तुरंत उपचार के निर्देश दिए। बुधवार को अल्मोड़ा से केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट लौटते समय जैसे ही खैरना फ्रॉग पॉइंट के पास पहुंचे थे कि उन्होंने देखा कि एक एंबुलेंस खराब हो चुकी है एंबुलेंस का टायर निकल चुका था और एंबुलेंस में हेड इंजरी का मरीज को हल्द्वानी अस्पताल लाया जा रहा था। जिसको देख तत्काल श्री भट्ट ने अपना काफिला रुकवाया और दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था कर तत्काल हेड इंजरी वाले घायल व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कर्णप्रयाग प्रकरण : पुलिस द्वारा कथित व्यवहार एवं आचरण के आरोपों की जांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी करेंगे, एफआईआर दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING