Connect with us

नैनीताल

तल्लीताल क्षेत्र में टैक्सी चालकों के लिए पार्किंग शुरू, सड़कों में पार्क की तो होंगी सीज

सीएन, नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में टैक्सी चालकों के लिए पार्किंग शुरू कर दी है। धर्माशाला के समीप बनी नई पार्किंग में शुल्क के साथ टैक्सी बाइकों को पार्क किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मुनादी कर टैक्सी बाइकों को पार्किंग स्थल पर पार्क करने के निर्देश दे दिए हैं। कहा है कि अगर सड़कों में पार्क की तो वाहन सीज कर दी जायेंगी। बता दें कि शुक्रवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट की ओर से की गई बैठक में तय हुआ कि शहर की टैक्सी बाइकें सड़कों से हटाकर तल्लीताल धर्माशाला, मल्लीताल लकड़ी टाल और बीडी पांडे अस्पताल के समीप की पार्किंग में पार्क की जाएंगी। संयुक्त मजिस्ट्रेट के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण की ओर से तल्लीताल धर्माशाला के समीप की पार्किंग टैक्सी बाइकों के लिए शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने मुनादी कर सड़क के किनारे से टैक्सी बाइकों को हटाने की अपील कर दी है। साथ ही सड़क से टैक्सी बाइक नहीं हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही है। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि संयुक्त मजिस्ट्रेट के निर्देश पर तल्लीताल पुलिस की ओर से टैक्सी बाइक संचालकों को सड़क किनारे से बाइक हटाने के निर्देश दे दिए हैं। बताया कि मुनादी के बाद भी सड़क से टैक्सी बाइक नहीं हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डीएम की क्यूआरटी अलर्ट, एलपीजी गैस कालाबाजारी पर 04 मुकदमे दर्ज, 12 घरेलू व 28 व्यवसायिक तथा 22 छोटे सिलेंडर व 01 पिकअप वाहन जब्त
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING