Connect with us

नैनीताल

एसबीआई जरनल इंश्योरेंस द्वारा फसल बीमा में समुचित मुआवजा ना देने से किसान आक्रोशित

सीएन, ज्योलीकोट/नैनीताल। एसबीआई जरनल इंश्योरेंस द्वारा फसल बीमा में समुचित मुआवजा ना देने से किसान आक्रोशित है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर मुआवजा राशि में वृद्धि नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा और भविष्य में फसलों का बीमा नहीं करेंगे। उल्लेखनीय है कि बीमा कम्पनी की मनमानी से ब्लॉक भीमताल के किसानों में रोष व्याप्त है। वहीं किसान सेवा सहकारी समिति एमपेक्स में रोज दर्जनों किसान बीमा राशि के संबंध में जानकारी के लिए कार्यालय पहुंच रहे है, लेकिन वहां भी इस संबंध में कोई अपडेट ना होने से वापस लौटना पड़ रहा है। समिति अध्यक्ष आशा जीना, ग्राम प्रधानों प्रधान हरगोविंद रावत, बबीता मनराल, प्रेमलता बागली, बीना जीना, नवल कुमार, उपाध्यक्ष इंदर नेगी, राकेश मेहरा धन सिंह जीना आदि ने बैठक कर किसानों की मांग को जायज बताते सरकार से समुचित बीमा राशि दिलाए जाने की मांग की है। ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने इस संबंध में अधिकारियों से बातचीत करने का आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मतदाताओं के अवलोकनार्थ फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली जनपद के समस्त 1068 मतदेय स्थलों में उपलब्ध : रयाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING