Connect with us

नैनीताल

टैक्सी संचालकों के चक्काजाम के कारण यात्री हलकान

टैक्सी संचालकों के चक्काजाम के कारण यात्री हलकान

सीएन, नैनीताल। शनिवार को टैक्सी संचालकों की हड़ताल से सड़कों में टैक्सियों का संचालन नही हो पाया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सरकार द्वारा वाहनों के फिटनेस आदि का कार्य नीजि हाथों में देने के विरोध में चक्काजाम करने का ऐलान कियाहै। हड़ताल के चलते अचानक रोडवेज व केमू की बसों पर दबाव बन गया। स्टेशनों मेंबसों के लिए यात्रियों में होड़ सी मच गई। नैनीताल सहित व अन्य हिल स्टेशनों में टैक्सी बाईकों का संचालन भी ठप् रहा। नैनीताल पहुंचे सैलानियों को वाहन नही होने पर होटलों व सड़कों में ही दिन गुजारना पड़ा। टैक्सी संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि वाहनों के फिटनेस आदि का कार्य नीजि हाथों से वापस नही लिया गया तो वह बेमियादी हड़ताल पर चले जायेंगे। शनिवार को टैक्सी संचालकों की हड़ताल से रोजमर्रा टैक्सियों में चलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों में भी भारी भीड़ के कारण मार्गों में बसों का इंतजार कर रहे लोगों को वापस घरों को जाना पड़ा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसडीआरएफ की टीम ने आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन कर एनसीसी कैडेटों को गुर सिखाये
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING