Connect with us

नैनीताल

मकान सूचीकरण व गणना महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें लोग : आयुक्त

सीएन, नैनीताल। आयुक्त कुमाऊँ मंडल व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने अवगत कराया कि भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना का कार्य प्रारंभ हो गया है, इसके अंतर्गत घर-घर जाकर संगणक व गणना टीम द्वारा भवन गणना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने मंडलवासियों से अपील करते हुए अवगत कराया  कि गणना कार्मिक उनके घरों पर आएंगे, उनके पास अपना सरकारी पहचान पत्र भी होगा। जिसे आप  सत्यापित भी कर सकते हैं।उनके द्वारा घर घर जाकर आपसे(प्रत्येक घर से)कुछ जानकारी और  कुछ सूचनाऐं ली जाएगी, उनके द्वारा ली जा रही सूचना को सभी लोग गणना टीम को अवश्य्य ही उपलब्ध कराएं। आयुक्त ने नागरिकों को अवगत कराते हुए कहा कि गणना के दौरान उनके भवन पर कुछ जगह मार्किंग भी गणना कार्मिक कर सकते है जिसमें कोई नंबर भी डाल सकते हैं तो उसमें कोई ऐसी स्थिति ना हो कि आप उसका विरोध करें और इसमें आपको भी पूरा-पूरा सहयोग करना आवश्यकीय है। कुमाऊं आयुक्त ने जनता से अपील करते हुए कहा कि उन्हें जनगणना के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी आदि लेनी हो तो,वह टॉल फ्री नंबर1855 जो  प्रातः 9:00  बजे से सायं 6:00 बजे तक कार्य करेगा, इसका  पूरा लाभ लेते हुए, इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें।



More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING