Connect with us

नैनीताल

प्रसिद्ध युवा फोटोग्राफर अमित साह का आकस्मिक निधन, शोक में डूबा नैनीताल

प्रसिद्ध युवा फोटोग्राफर अमित साह का आकस्मिक निधन, शोक में डूबा नैनीताल
सीएन, नैनीताल।
उत्तराखंड से बुरी खबर आ रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पहचान बना चुके प्रदेश के प्रख्यात होनहार फोटोग्राफर अमित साह का आकस्मिक निधन हो गया है। अमित साह जाने माने यू ट्यूबर भी थे। उनकी एक ही पोस्ट पर चार मिलियन तक व्यूज आते थे। फेसबुक, इंस्टाग्राम उनके हजारों फॉलोवर्स थे। उनके निधन की खबर से प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हर कोई स्तब्ध रह गया। वहीं सोमवार सुबह सी उनके स्थित आवास पर लोगों की भीड़ जुटी है, उनकी अंतिम यात्रा उनके आवागढ़ कंपाउंड मल्लीताल से प्रारंभ होगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैनीताल निवासी प्रख्यात फोटोग्राफर अमित साह का 43 वर्ष की उम्र मेंनिधन हो गया। बताया जा रहा है कि देर रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अमित साह को देर रात 10 बजे के आसपास कुछ शारीरिक समस्या हुई। जिसके बाद उन्हें परिजन बीडी पांडे जिला चिकित्सालय ले गएए जहां उन्होंने सुबह 4 बजे के करीब अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि साह प्रख्यात फोटोग्राफर के साथ ही पर्वतारोही और ट्रैवलर भी थे। देश से विदेश तक अमित साह की फोटोग्राफी के चर्चे थे। राज्य के तमाम विभागों के कैलेंडर में भी उनके चित्रों का प्रकाशन हुआ है। उनकी खींची हुई तस्वीरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जगह मिल चुकी है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2019 में उनके द्वारा 2017 में खींची गई फोटो को इंटरनेशनल माउंटेन डे के अवसर पर बनाये गए स्पेशल पोस्टर में भी जगह दी गई थी। उन्होंने एस्ट्रो ट्रेल को नई पहचान दी थी।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING