Connect with us

नैनीताल

रंगकर्मी जहूर आलम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया

सीएन, नैनीताल। नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी व युगमंच के संस्थापक व निर्देशक जहूर आलम को बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। उन्हें संगीत नाटक अकादमी की ओर से 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। बुधवार को विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्राेपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान दिया। इस सम्मान के अंतर्गत अंगवस्त्र, ताम्रपत्र एवं एक लाख की सम्मान राशि प्रदान की गई है। उन्हें यह सम्मान दिए जाने पर नगर के रंगकर्मियो ने खुशी व्यक्त की है। रंगकर्मी मिथिलेश पांडे, हिमांशु पांडे, मदन मेहरा, संतोख बिष्ट, हेमंत बिष्ट, इदरीश मलिक, पवन कुमार, मुकेश, मोहित, किशन लाल आदि ने खुशी व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  12 और निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस, अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने पर जिला प्रशासन का सख्त रुख
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING