नैनीताल
प्रदेश सरकार द्वारा विकास के साथ जनसमस्याओं का किया जा रहा है समाधान : भट्ट
सीएन, ज्योलीकोट/नैनीताल। केन्द्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के क्रम में स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं, कारोबारियों और जनसामान्य से मुलाकात कर मोदी के नेतृत्व में नौ साल की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि केंद्र सरकार ने तीव्र गति से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है और प्रदेश सरकार द्वारा भी सभी क्षेत्रों में विकास के साथ जनसमस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, मण्डल अध्यक्ष पंकज अदिति, गोपाल रावत, ग्राम प्रधान हरगोविंद रावत, जिला सदस्य पुष्कर जोशी, कैलाश जोशी, मुकेश पलड़िया, तनुजा, प्रगति जैन, वर्षा आर्या, कंचन साह, पवन भाकुनी, लक्ष्मण खाती, दीवान अधिकारी, कैलाश पाठक, संजय चनियाल, ग्राम प्रधान रजनी रावत, प्रकाश चंद्र, विक्रम धामी आदि सम्मिलित थे।