Connect with us

नैनीताल

जनसमस्याओं का त्वरित प्रभावी समाधान भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : हेम आर्या

सीएन, बोहरागांव/नैनीताल। मुख्यालय नैनीताल के नजदीकी क्षेत्र बोहरागांव में पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सड़क और पेयजल सहित कई विकास कार्यों पर जनता की शिकायतों के साथ- साथ क्षेत्र के विकास के लिए क्षेत्रवासियों के अमूल्य सुझावों पर चर्चा हुई।बैठक में संगठन की मजबूती, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। सभी उपस्थित सम्मानित सदस्यों ने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता से संवाद कर उनकी विभिन्न समस्याओं को सुना। विशेष रूप से पेयजल संबंधी समस्याओं के संबंध में मौके पर उपस्थित जल संस्थान के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा शीघ्र समाधान हेतु आश्वस्त किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हेम आर्य ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, हम सभी का दायित्व है कि हम सब मिलकर हमारे पर्यावरण को भी स्वच्छ और सुरक्षित रखें। इस अवसर पर दायित्वधारी दिनेश आर्य, सुश्री भावना मेहरा, मंडल अध्यक्ष सुरेश उप्रेती जी, ग्राम प्रधान श्री सुरेंद्र बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हेम आर्या, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश मेहरा, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल मंत्री दीवान टम्टा, बुथ अध्यक्ष हरीश गढ़िया, विजय बिष्ट,संघ स्वयंसेवक गौरव गोस्वामी,जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवांशु जोशी, नंदन बिष्ट ,रिटायर रेंजर मुकुल शर्मा,.पूर्व ग्राम प्रधान बोहरा गांव रमेश जोशी. महिला मोर्चा मीडिया संयोजक श्रीमती राधा देवी,बल्दिया खान बूथ अध्यक्ष जीवन सिंह मेहरा, सुरेंद्र सिंह, मनोहर लाल, दिलीप सिंह, आईटी संयोजक उज्जवल चन्द्र, लक्ष्मण सिंह, भरत बिष्ट सहित अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING