Connect with us

नैनीताल

विश्वसनीयता के साथ शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो : टी शंकर

सीएन, हल्द्वानी। नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा निर्वाचन व्यय प्रेक्षक टी शंकर ने कहा है कि कन्ट्रोल रूम में जो भी सूचना व शिकायत प्राप्त हो पारदर्शिता व विश्वसनीयता के साथ सूचना वशिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। व्यय प्रेक्षक सोमवार को एमबीपीजी कालेज में व्यय प्रेक्षक टी शंकर ने कन्ट्रोल कक्ष, एमसीएमसी कक्ष, व्यय लेखा कक्ष एवं स्वीप कक्ष का निरीक्षण किया। व्यय प्रेक्षक ने कन्ट्रोल रूम में निर्वाचन सम्बन्धी शिकायतांं का अवलोकन किया। कन्ट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान श्री शंकर ने कहा कि जो भी सूचना प्राप्त हो उसे सम्बन्धित के पास पहुचायें ताकि पारदर्शिता व विश्वसनीयता के साथ शिकायतों का निराकरण त्वरित किया जाए। मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति (एमसीएमसी) का निरीक्षण के दौरान उन्होंने मानिटरिंग करने वाली एमसीएमसी के सदस्यों से कार्यों की जानकारी ली। उन्हांने प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं सोशल मीडिया को निर्वाचन के दौरान कडी निगरानी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के महत्वपूर्ण कार्य के लिए मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन सजगतापूर्वक करें। उन्होंने कहा कि पेड न्यूज तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया मॉनिटरिंग एवं अन्य गतिविधियों के लिए टीम सक्रियतापूर्वक कार्य करें। स्वीप कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि लोगों को मतदान के लिए अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा रोस्टरवार गांवों एवं पर्वतीय क्षेत्रों में जाकर लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बतायें ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। निरीक्षण के दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी पीआर चौहान, नोडल अधिकारी एमसीएमसी शिवचरण द्विवेदी, नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण अनिता आर्या, कोषाधिकारी स्मिता जोशी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ करने के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING