Connect with us

नैनीताल

नैनी झील से भवाली श्यामखेत निवासी बुजुर्ग का शव बरामद

सीएन, नैनीताल। सरोवरनगरी नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में नैनी झील से बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग का शव को झील में उतराता देखा। जिसकी सूचना तत्काल तल्लीताल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग के शव को झील से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त भवाली स्थित श्यामखेत निवासी रमेश आर्य के रूप में हुई। एसओ रमेश बोहरा ने बताया नैनी झील किनारे सफाई कर रहे सफाई कर्मी ने पुलिस को एक मोबाइल फोन दिया। जिसमें आए फोन के आधार पर बुजुर्ग की पहचान भवाली श्यामखेत निवासी रमेश आर्य के रूप में हुई है जो आज सुबह ही अपने घर से नैनीताल के लिए निकले थे। बताया जा रहा है बुजुर्ग अपनी पेंशन लेने के लिए घर से निकले थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर मोर्चरी में रख दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एसआईआर की शुरुआत, लोकभवन नैनीताल में राज्यपाल को ईआरओ उपलब्ध कराए गणना फॉर्म
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING