Connect with us

नैनीताल

मधुमक्खियों के हमले में छह नेपाली नाबालिग बच्चे गंभीर रूप में घायल

सीएन, ज्योलीकोट/नैनीताल। राष्ट्रीय राज मार्ग में ज्योलीकोट बाजार से पहले जंगली मधुमक्खियों के हमले में छह नेपाली नाबालिग बच्चे गंभीर रूप में घायल हो गए जिन्हें बाद में 112वाहन की मदद से नैनीताल उपचार के लिए ले जाया गया बच्चों को बचाने के प्रयास में अन्य कई राहगीर और बच्चों के परिजन भी चपेट मे आ गए। काफ़ी समय तक अफरा तफरी मची रही। बच्चों की हालात खतरे से बाहर है। चपेट में आए नेपाली मजदूरों के छः नाबालिग बच्चों में दो बच्चे घटना के लगभग दो घण्टे बाद मिले, जिन्हें बाद में 112की मदद से उपचार के लिए नैनीताल ले जाया गया। इससे पहले इन बच्चों की  खोजबीन में पुष्कर जोशी, दीवान अधिकारी और हरगोबिंद रावत लगे थे, लेकिन चोटिल और घबराए बच्चे दूर निकल गए,जिन्हें बाद में बच्चों की मां खोज कर लाई । 4बच्चों को रेस्क्यू कर घटना स्थल से प्राथमिक उपचार के लिए ज्योलीकोट तक लाने में सामाजिक कार्यकर्ता पुष्कर जोशी और देव जोशी ने अहम भूमिका निभाई। इससे पहले कई लोगों ने मानवता का परिचय देकर बच्चों को  बचाने और सुरक्षित करने का प्रयास किया लेकिन  क्रोधित मधुमक्खियां ने उन पर भी हमला कर दिया।112वाहन के पुलिस कर्मियों ने भी सक्रियता दिखाई।

यह भी पढ़ें 👉  न्यायिक राजधानी पहाड़ का मुकुट, सबको करना चाहिए सम्मान : जोशी

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]