Connect with us

नैनीताल

सामाजिक, राजनीतिक संगठनों ने वनभूलपुरा में कर्फ्यू हटाने की मांग की

सामाजिक, राजनीतिक संगठनों ने वनभूलपुरा में कर्फ्यू हटाने की मांग की
सीएन, हल्द्वानी।
सामाजिक राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन के साथ वनभूलपुरा के कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र के थाना क्षेत्र लाईन नं 17 व इंदिरा नगर ठोकर का दौरा किया तथा प्रशासन से कर्फ्यू हटाने की मांग की। वनभूलपुरा क्षेत्र में ज्यादातर आबादी मेहनत मजदूरी करती है। कर्फ्यू के कारण उनका रोजगार पूर्णता ठप हो गया है ज्यादातर आबादी के पास राशन, सब्जी, ईंधन आदि खरीदने के पैसे भी नहीं बचे हैं। जनता को बाजार दर पर सब्जियां और राशन आदि उपलब्ध कराया जा रहा था। कुछ महिलाओं ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने 10.15 महिलाओं को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया है। प्रशासन का यह प्रयास बेहद सीमित है अतः हमारी मांग है कि जब तक कर्फ्यू जारी है। कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र में सभी लोगों को निशुल्क पका हुआ भोजन राशन उपलब्ध कराया जाए। 8 फरवरी के बाद से क्षेत्र में शांति है। कोई नई घटना नहीं हुई है अतः दिन के समय का कर्फ्यू हटाया जा सकता है। इंदिरा नगर ठोकर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आसमा ने बताया कि उसकी पुत्री को रात में उल्टियां हो गई थीं, उसने रात्रि 2 बजे एंबुलेंस की मांग की तो एंबुलेंस 2 घंटे बाद सुबह 4 बजे पहुंची। उक्त स्वास्थ्य केंद्र दिन में 2 बजे बंद कर दिया जाता है, इसे 24 घंटे के लिए खोला जाना चाहिए तथा इसमें चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ व चिकित्सीय सेवाओं की उपलब्धता को बढ़ाया जाए। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 12 मई 2026 का राशिफल : कर्क राशि के जातकों का मिलनसार स्वभाव लोगों को आकर्षित करेगा, जिससे नई दोस्ती बनेगी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING