Connect with us

नैनीताल

एसएसपी ने कैंचीधाम में पुलिस की सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा 

एसएसपी ने कैंचीधाम में पुलिस की सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा 

सीएन, कैंचीधाम। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने सोमवार को कैंचीधाम में पुलिस की सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कप्तान ने दर्शन करने आए श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनता से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं यातायात व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। उन्होंने धाम में उपलब्ध पार्किंग संचालकों से वार्ता कर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा। सीओ भवाली नितिन लोहानी को निर्देशित किया कि कैंची धाम में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। कैंची धाम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का नियमित पर्यवेक्षण करें और सभी सुरक्षा मापदंडों का पालन कराएं। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  1903 में मोतीराम साह ने नैनीताल में नन्दाष्टमी के मौके पर भव्य महोत्सव का आयोजन किया था प्रारंभ
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING