Connect with us

नैनीताल

सड़क में घायल अवस्था में मिला लैपर्ड कैट का शव, डाक्टर ने मृत घोषित किया

सड़क में घायल अवस्था में मिला लैपर्ड कैट का शव, डाक्टर ने मृत घोषित किया
सीएन, नैनीताल।
नैनीताल के टांकी बैंड में लैपर्ट कैट घायल अवस्था में मिला। अस्पताल में लैपर्ड कैट को मृत घोषित कर दिया है। शव को पीएम के लिए रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को नैनीताल के टांकी बैंड में पर्यटकों को एक जंगली जानवर घायल अवस्था में दिखाई दिया। जब पर्यटकों ने स्कूटी रोककर देखा तो उनको वह एक लेपर्ड नजर आया। क्षेत्र में लैपर्ड के घायल होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद क्षेत्र में वन विभाग की टीम पहुंच गई। टीम ने देखा तो वह लैपर्ड कैट मालूम हुआ। जिसके बाद टीम घायल लैपर्ड कैट को पशु अस्पताल ले आई। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी त्रिलोक बोरा ने बताया कि लैपर्ड कैट घायल अवस्था में सड़क में पड़ा मिला। कार से टकराकर उसके घायल होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। फिलहाल लैपर्ड कैट के शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पर्यटक नैनीताल आने से पहले होटल व पार्किंग की कर लें एडवांस बुकिंग, वरना झेलनी पड़ेगी मुसीबत और नैनीताल प्रवेश में रहेगा प्रतिबंध
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING