Connect with us

नैनीताल

डीएसबी में परीक्षा से संबंधित प्रकरणों की 15 तक होगी सुनवाई

डीएसबी में परीक्षा से संबंधित प्रकरणों की 15 तक होगी सुनवाई

सीएन, नैनीताल। कुविवि डीएसबी परिसर नैनीताल के कला संकाय के छात्र-छात्राओं के परीक्षा प्रकरणों की सुनवाई आगामी 15 दिसंबर तक की जायेगी। कला संकायाध्यक्ष प्रो. पदम सिंह ने कहा है कि इन प्रकरणों को के निस्तारण के लिए विवि द्वारा समाधान पखवाडे का आयोजन किया जा रहा है। छात्र-छात्राएं परीक्षा से संबंधित प्रकरणों के प्रमाण व साक्ष्य लेकर कला संकाय कार्यालय में कार्यरत गणेश सिंह बिष्ट के सम्मुख 15 दिसंबर तक प्रस्तुत करें। इन प्रकरणों का निस्तारण 16 दिसंबर को किया जायेगा। इसके बाद किसी भी सूरत में प्रकरणों पर सुनवाई नही की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एसआईआर की शुरुआत, लोकभवन नैनीताल में राज्यपाल को ईआरओ उपलब्ध कराए गणना फॉर्म
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING