Connect with us

नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद शुक्रवार को स्थिति सामान्य

सरोवर नगरी नैनीताल में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद शुक्रवार को स्थिति सामान्य
सीएन, नैनीताल।
सरोवर नगरी नैनीताल में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद शुक्रवार को स्थिति सामान्य हो गई है। हांलाकि लोगों में अभी भी गुस्सा है। एहतियात के तौर पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात था। इस दौरान हो रही बारिश के कारण सड़कें सुनसान दिखाई दी। नैनीताल में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना से लोगों के गुस्से का उबाल गुरुवार को देखने को मिला। कई संगठनों के आह्वान पर दोपहर तक बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से बुधवार की देर रात ही पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स भी चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दी गई थी। नैनीताल नगर मल्लीताल से जुलूस निकालकर लोग इकट्ठा होकर मॉल रोड, डांठ होते हुए कमिश्नरी पहुंचे और ज्ञापन दिया। कोतवाली के बाहर भी धरना दिया गया। यहां प्रदर्शनकारियों से पुलिस की कई बार नोकझोंक हुई। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। आज शुक्रवार को सभी दुकानें, होटल, स्कूल व कार्यालय खुले। स्थिति सामान्य हो गई।
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने दी कार्रवाई की जानकारी तो थमा गुस्सा
बीते दिन संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने दोपहर में भीड़ में शामिल लोगों को पुलिस और प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों की निगरानी में पुलिस कार्रवाई कर रही है। प्रशासन हर संभव मदद कर रहा है। साथ ही बताया कि आरोपी उस्मान को जेल भेज दिया गया है। यह जानने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और दोपहर ढाई बजे लोग अपने घरों की ओर लौट गए। बालिका से दुष्कर्म की घटना के बाद से शहरवासियों में आक्रोश के साथ महिलाएं भी गुस्से में हैं। बृहस्पतिवार को प्रदर्शन में महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी की। सभी महिलाओं ने एक सुर में आरोपी को फांसी की सजा की मांग उठाई। आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपने के बाद गुस्साए लोग रुकुट कंपाउंड में आरोपी उस्मान के घर की ओर बढ़ने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें चीना बाबा चौराहे पर रोक लिया। कुछ लोग आंतरिक मार्गों से होते हुए उसके घर के समीप पहुंच भी गए। उन्होंने उस्मान के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर जमकर नारेबाजी की। मौके पर बुधवार रात ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया था

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में जनता की जान की कोई कीमत नहीं, सरकार वन्यजीव संघर्ष को रोकने में असमर्थ : गोदियाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING