Connect with us

नैनीताल

टिफिन टॉप पर डोरोथी सीट अब बन गई इतिहास, प्रशासन की काहिली ने खत्म कर दी एक धरोहर

 टिफिन टॉप पर डोरोथी सीट अब बन गई इतिहास, प्रशासन की काहिली ने खत्म कर दी एक धरोहर
सीएन, नैनीताल। 
शहर के लोकप्रिय पर्यटक स्थल टिफिन टॉप जो पर्यटकों की पसंदीदा जगह है, चारों ओर सुंदर नजारे कैद करने के एक बेहतरीन जगह और ऐतिहासिक भी, लेकिन  इस जगह इतिहास से जुड़ा एक अध्याय ढेर हो गया। भूस्खलन के बाद यह पर्यटक स्थल इतिहास बन कर रह गया। प्रशासन की काहिली ने एक धरोहर खत्म कर दी। रात 11 बजे के बाद तेज आवाज से शहर गूंज उठा और भारी भरकम बोल्डर टिफिन टॉप से नीचे आ गए। बीते कई वर्षों से यहां गहरी दरारें पड़ गई थीं और यह दरकने लगा था। कई बार ज्ञापन देकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन को समस्या से अवगत कराया था लेकिन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और आखिरकार वह अनहोनी हो गई जिसकी लंबे समय से आशंका जताई जा रही थी। और बीती रात एक जोरदार आवाज के साथ यह स्थान दरक गया और डिरोथी सीट काल के गाल में समा गई। इस चोटी पर एक बेंच और चबूतरा बने थे जिसे डोरोथी सीट कहा जाता है। डोरोथी सीट से पूरे नैनीताल नगर उसके ठीक पीछे उत्तर दिशा में हिमालय की चोटियों का इतना सुंदर दृश्य नजर आता था जो किसी को भी मंत्रमुग्ध कर दे। इस स्थान से नजर आने वाला चारों दिशाओं में दूर.दूर तक की पहाड़ियों और मैदानी क्षेत्रों का आकर्षक दृश्य यहां की खासियत है। क्षेत्र में चाय नाश्ते की दुकान चलाने वाले दिनेश सूंठा बताते हैं कि दरारों की वजह से डोरोथी सीट तक जाना पहले ही खतरे का सबब बन चुका था। मंगलवार रात को दिनेश का भतीजा आशुतोष दुकान में ही सोया था। दिनेश और आशुतोष ने बताया कि पूरी डोरोथी सीट देर रात भारी आवाज के साथ भरभराकर गिर गई। क्षेत्रीय दुकानदार विमल सूंठा ने बताया कि भारी आवाज के साथ डोरोथी सीट ढह गई। अंधेरे, वर्षा और बोल्डर गिरने के भय से वह उसके निकट नहीं गया।

डोरोथी सीट का निर्माण ब्रिटिश सेना के अधिकारी ने किया 

यह भी पढ़ें 👉  आज 27 जुलाई 2026 का राशिफल : वृषभ राशि के जातकों को व्यापार में फायदा होगा, पैसों के मामले में दिन पक्ष में रहेगा

मालूम हो कि टिफिन टॉप में डोरोथी सीट का निर्माण ब्रिटिश सेना के अधिकारी कर्नल केलेट ने अपनी कलाकार पत्नी डोरोथी केलेट की याद में किया था। डोरोथी का इंग्लैंड जाते समय जहाज पर सेप्टिसीमिया से निधन हो गया था। डोरोथी अक्सर इस स्थान पर बैठ कर पेंटिंग बनाया करती थीं। बहरहाल लोगों में प्रशासन के प्रति काफी रोष है और उनका कहना है कि समय रहते यदि इसे बचाने संवारने की कवायद की जाती तो ये हाल नहीं होता। टिफिन टॉप को डोरोथी सीट के नाम से भी जाना जाता है। यह नैनीताल से 4 किलोमीटर दूर 7520 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जहां से हिमालय का एक सुंदर नजारा देखने को मिलता है। टिफिन टॉप अपने चारों ओर पहाड़ों से घिरे होने के साथ.साथ नैनीताल का एक बहुत ही अच्छा पिकनिक स्पॉट भी हैै। इस पहाड़ी से पूरे नैनीताल शहर केे खूबसूरत नजारे देखे जा सकते हैं।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING