Connect with us

नैनीताल

पर्यटक नैनीताल आने से पहले होटल व पार्किंग की कर लें एडवांस बुकिंग, वरना झेलनी पड़ेगी मुसीबत और नैनीताल प्रवेश में रहेगा प्रतिबंध

सीएन, नैनीताल। इन दिनों पहाड़ों में सैलानियों की भारी संख्या में आमद बदस्तूर जारी है। वाहनों की रेलमपेल से अव्यवस्था पूरी तरह हावी है। ऐसे में.सैलानियों को पहाड़ों में आने से पहले यहां की ताजा हालातों की.जानकारी ले.लेना जरूरी है। खासतौर पर नैनीताल आने वाले सैलानियों को। गर्मियों के मौसम में नैनीताल उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल रहता है। ऐसे में हर साल हजारों पर्यटक यहां पहुंचते है। उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल इन दिनों पर्यटन सीजन के चरम पर है। मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल का रुख कर रहे हैं। वीकेंड, छुट्टियों और आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए शहर में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते यातायात व्यवस्था प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक सरोवर नगरी नैनीताल का रुख कर रहे हैं। वीकेंड और छुट्टियों के चलते शहर में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने एक बेहद सख्त और नया ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। अब केवल उन्हीं पर्यटकों की गाड़ियों को नैनीताल में एंट्री मिलेगी, जिनकी होटल या होमस्टे में बुकिंग होगी। जिन पर्यटकों के पास एडवांस बुकिंग और पार्किंग की सुविधा नहीं होगी, उनके वाहनों को शहर के बाहर ही रोक दिया जाएगा। प्रशासन द्वारा जारी नए ट्रैफिक प्लान के तहत अब नैनीताल आने वाले उन्हीं पर्यटकों के वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी, जिनकी होटल या होमस्टे में पहले से बुकिंग होगी। प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य शहर में लगने वाले लंबे जाम को नियंत्रित करना और पर्यटकों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है। पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल की संकरी सड़कों पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में शहर के भीतर पार्किंग की समस्या भी गंभीर हो जाती है। इसी कारण प्रशासन ने होटल बुकिंग और पार्किंग व्यवस्था को वाहन प्रवेश से जोड़ दिया है। यदि किसी पर्यटक ने पहले से होटल बुक कराया है और वहां पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है, तो उसके वाहन को शहर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पर्यटन सीजन की शुरुआत के साथ ही यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जिन पर्यटकों की नैनीताल या आसपास के क्षेत्रों के होटल और होमस्टे में बुकिंग है तथा वहां पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है, उन्हें शहर में प्रवेश को लेकर किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। हालांकि, यदि होटल या होमस्टे में पार्किंग की सुविधा नहीं है, तो ऐसे वाहनों को शहर के बाहर बनाए गए रूसी-1 और रूसी-2 पार्किंग स्थलों पर रोका जाएगा। वहां से पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल शहर भेजा जाएगा। इससे शहर के भीतर वाहनों की संख्या नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी और जाम की समस्या भी कम होगी। जिन पर्यटकों ने पहले से होटल बुकिंग नहीं करवाई है, उन्हें भी अपने वाहन शहर के बाहर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े करने होंगे। ऐसे पर्यटकों को बाईपास और अन्य निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों में वाहन पार्क करने के बाद शटल सेवा का उपयोग करना होगा। प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से पर्यटन सीजन के दौरान यातायात संचालन अधिक सुचारु रहेगा. एसएसपी ने पर्यटकों से अपील करते हुए कहा कि नैनीताल आने से पहले अपने होटल या होमस्टे की बुकिंग अवश्य सुनिश्चित कर लें। इससे यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा और शहर में प्रवेश भी आसान हो जाएगा। साथ ही उन्होंने होटल और होमस्टे संचालकों से भी आग्रह किया कि यदि उनके यहां पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो वे शहर की पार्किंग में पहले से स्लॉट बुक करवा लें ताकि पर्यटकों को परेशानी न हो। शनिवार को वीकेंड में आने वाले वाहनों के लिए प्रशासन ने.ट्रैफिक डायवर्जन भी घोषित कर दिया है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING