Connect with us

नैनीताल

विद्युत ट्रांसफार्मर में हुई स्पार्किंग से ट्राली में भरे गेहूं में आग लगी

सीएन, हल्द्वानी। बिंदुखत्ता में एक खेत से दूसरे खेत में ट्रैक्टर ट्राली द्वारा गेहूं की फसल ले जाते समय रास्ते में विद्युत ट्रांसफार्मर में हुई स्पार्किंग के चलते ट्राली में भरे गेहूं में आग लग गई, जिसके चलते 15 कुंतल गेहूं जलकर राख हो गए, उक्त घटना से गरीब बटाईदार के परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां बिंदुखत्ता के इंद्रा नगर द्वितीय निवासी त्रिलोक सिंह डांगी बटाईदार का काम करता है, जिसके द्वारा बटाई के दौरान एक खेत में पैदा किए गए 15 कुंतल गेहूं की फसल को ट्रैक्टर ट्राली में लाद कर दूसरे खेत में पहुंचाया जा रहा था, जैसे ही उक्त ट्रैक्टर ट्राली दानू स्कूल के समीप पहुंची थी कि अचानक वहां पर स्थित एक विद्युत ट्रांसफार्मर में तेज स्पार्किंग हुई जिससे निकली चिंगारी ने गेहूं में आग उत्पन्न कर दी, देखते ही देखते उक्त ट्रैक्टर ट्राली बर्निंग ट्रेन बन गई, तथा उसमें लदा लगभग 15 कुंतल पूरा का पूरा गेहूं स्वाहा हो गया।वही सड़क पर चल रहे राहगीरों ने चलते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लगते हुए देखी तो ट्रैक्टर रुकवा कर उसे बुझाने का प्रयास किया, परंतु तब तक पूरा गेहूं जलकर राख हो गया था, लेकिन ट्राली को आग लगने से बचा लिया गया। उक्त घटना से गरीब बटाईदार के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम से हनुमानगढ़ी तक 14.9 किमी लंबा होगा रोपवे मार्ग, पर्यटन स्थल नैनीताल का सफर 20 से 25 मिनट में तय होगा, प्रमुख सचिव ने ली बैठक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING