नैनीताल
खेत बचाओ अभियान के तहत ग्रामीणों को रंगीन मछलियों का पालन व आर्थिक लाभ के बावत जानकारी दी
सीएन, ज्योलीकोट/नैनीताल। यहां स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा खेत बचाओं अभियान जून 2026 के अर्न्तगत दो ग्रामसभाओं में गोष्ठी आयोजित की गई केन्द्र प्रभारी अधिकारी डा. संजय चौधरी के निर्देशन में हल्द्वानी ब्लॉक के ग्राम बसानी, भीमताल के कौसानी में कृषकों को खेत बचाओं अभियान में डा. बलवान सिंह ने पूरे बर्ष दुधारू पशुओं के लिए चारे के उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट, जैविक खेती, डा. दीपाली तिवारी पाण्डे द्वारा औद्यानिक फसलों में फलो की उत्पादकता बढ़ाने, डा. बीके सिंह द्वारा रंगीन मछलियों का पालन और आर्थिक लाभ, डा. सुंधा जुकारिया ने महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का आयोपार्जन हेतु स्थानीय फलों का संरक्षण के साथ-साथ जीवामृत, धनजीवामृत एवं कुनाबजल बनाने की विधि बताई गई। डा. शशि तिवारी द्वारा कृषि उत्पाद एवं सजावटी सामान के आनलाईन बाजारीकरण के बारे में जानकारी दी गई। डा. राकेश मेर द्वारा पुराने फल वृक्षों के जीर्णोद्धार विधि एवं फल वृक्षों को रोग एवं कीट से बचाये जाने की विधियों का प्रयोग करने के लिए कृषकों प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम समारोह में कुल 80 कृषकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम आयोजन में दीप कुमार, सुभाष चन्द, महिपाल चन्द्र लोहनी, सुमित कुमार, अशोक कुमार एवं गोविन्दी देवी का विशेष सहयोग रहा।




































