Connect with us

नैनीताल

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में एनसीसी वार्षिक शिविर में विविध गतिविधियों का आयोजन

सीएन, नैनीताल। 79 यूके बटालियन एनसीसी, नैनीताल द्वारा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन कैंप कमांडर कर्नल अभिजीत मेहता की निगरानी में विभिन्न प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिन की शुरुआत पीटी, ड्रिल, फायरिंग, माउंटेन इक्विपमेंट क्लास तथा आधुनिक समय में ड्रोन के उपयोग से संबंधित प्रशिक्षण के साथ हुई। इस दौरान कैडेटों को ड्रोन की कार्यप्रणाली एवं उसकी तकनीकी विशेषताओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त कैडेटों की रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने हेतु कला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैंप कमांडर कर्नल अभिजीत मेहता तथा विभागीय अधिकारी यशपाल सिंह रावत ने कैडेटों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा वृक्षों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दे। इस अवसर पर कैडेटों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी कैडेटों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैंप कमांडर कर्नल अभिजीत मेहता, ग्रुप कैप्टन मधु सैंगर, सूबेदार मेजर ऑनरेरी लेफ्टिनेंट चंचल सिंह, सूबेदार तिरभुवन चंद्र तथा यशपाल सिंह रावत उपस्थित रहे। शिविर में आयोजित सभी गतिविधियों में कैडेटों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर नैनीताल समेत कई पर्यटन स्थलों में सैलानियों का जबरदस्त दबाव, ट्रैफिक प्लान धड़ाम, शहर के नाकों में दलाल हावी, बाहरी लोगों के नीजि भवन भी होटल व होमस्टे में तब्दील
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING