Connect with us

नैनीताल

गरमपानी शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन

सीएन, गरमपानी/नैनीताल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष से पूरे होने पर सरस्वती शिशु मंदिर गरमपानी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशिष्ट राजेश जोशी अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य रहे। इस दौरान उन्होंने सौ वर्ष पूरे होने पर सभी क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इस दौरान वक्ताओं में हिंदू धर्म के बारे में लोगों को जागरूक करने का आवाहन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द समिति का विस्तार किया जाएगा। बताया कि गरमपानी में चार मंडल है गरमपानी, रातीघाट, सुयालबाड़ी और सिमलखा संयोजक, सहसंयोजक व कोषाध्यक्ष आदि की नियुक्ति की जाएगी व 8 फरवरी से आगामी कार्यक्रमों की तैयारी की जाएगी। आगामी दिनों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कहा कि जिसमें सभी समुदाय के लोग प्रतिभाग करेगें। राजेश जोशी सह प्रान्त बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, शीलनिधि प्रांत बाल विद्यार्थी प्रमुख, मनोहर जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, दिनेश पाण्डेय खण्ड कारावाह, मदन मोहन कैड़ा, चंद्रशेखर, कुंदन सिंह जीना, नरेंद्र खण्ड बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, महिपाल खण्ड व्यवस्था प्रमुख, डिकर खण्ड शारीरिक प्रमुख, प्रेम कुमार खण्ड सेवा प्रमुख, दीपक जी खण्ड मार्ग प्रमुख, दीपक पांडे मंडल सद्भावना प्रमुख,भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट उपाध्यक्ष रमेश सुयाल, उमेश जलाल, विनोद जलाल,हीरा सिंह बिष्ट, त्रिभुवन सिंह,कमल बधानी, मनोज कुमार, दिनेश फुलारा,ग्राम प्रधान निर्मला जोशी, प्रधान गंगा जलाल, बादरकोट राधा जलाल, धनिया को ग्राम प्रधान उषा पीनारी गीता प्रधान गीता पाठक बरगल, ग्राम प्रधान ललिता, क्षेत्र पंचायत सदस्य ललित दानी, पवन अमन कुमार व मदन मोहन गेड़ा आदि मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING