Connect with us

नैनीताल

गुलाबघाटी व रानीबाग तिराहे पर चौड़ीकरण और  संवदेनशील स्थल की  सुरक्षा कार्यो को 431 लाख रूपये के प्रस्ताव भेजा

सीएन, नैनीताल। कुमाऊ मण्डल में पर्वतीय मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग के दो संवेदनशील स्थलों, रानीबाग तिराहा और गुलाबघाटी क्षेत्र में मार्ग संकरा और असुरक्षित होने के कारण दुर्घटनाओं के खतरे के साथ ही मार्ग के संकरे होने के कारण आवागमन में जाम की स्थिति बनी रहती है, जाम एवं दुर्घटना से बचाव हेतु सड़क सुरक्षा समिति द्वारा रानीबाग तिराहे के सुधारीकरण हेतु  275.40 लाख तथा गुलाबघाटी के पास चौड़ीकरण कार्य हेतु 155.62 लाख कुल रुपये 431 लाख के प्रस्ताव स्वीकृत हेतु जिला सड़क सुरक्षा समिति नैनीताल के माध्यम  से शासन को प्रेषित किये गये हैं। इस संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए जिलाधिकारी व अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति वंदना ने बताया कि सड़क सुरक्षा की दृष्टि के अन्तर्गत  गुलाबघाटी और  रानीबाग तिराहे पर चौड़ीकरण और  संवदेनशील स्थल की  सुरक्षा कार्यो हेतु 431 लाख रूपये के प्रस्ताव सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तराखण्ड शासन को प्रेषित किये गये। उन्होंने बताया कि काठगोदाम से रानीबाग और  गुलाबघाटी पर  मार्ग संकरा होने से दुर्घटनाओं के साथ ही वाहनों का आवागमन सुचारू नही हो पाता है जिससे चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों का आवागमन सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बताया शीघ्र ही शासन से धनराशि प्राप्त होने पर रानीबाग तिराहे का चौड़ीकरण और गुलाबघाटी के मार्ग का चौड़ीकरण हो जाने से आवागमन सुचारू और सुरक्षित होगा।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING