Connect with us

उधम सिंह नगर

देवभूमि पत्रकार यूनियन के नवनियुक्त प्रभारी बनने पर अशोक गुलाटी का जोरदार स्वागत

सीएन, रूद्रपुर। देवभूमि पत्रकार यूनियन के नवनियुक्त प्रभारी बनने पर अशोक गुलाटी का रूद्रपुर पहुंचने पर पत्रकारों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान यूनियन से जुड़े नये सदस्यों का भी स्वागत किया गया। गंगापुर रोड पर यूनियन के सदस्य अजय अनेजा के प्रतिष्ठान पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कुमांऊ प्रभारी बनाये जाने पर अशोक गुलाटी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। साथ ही अजय अनेजा, अजय कुमार, सोनू भारी, विजय बत्रा, नरेश कुमार, प्रमोद कुमार, योगेन्द्र प्रसाद का भी फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान यूनियन के नये सदस्यों को संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। जिलाध्यक्ष एवं कुमांऊ प्रभारी अशोक गुलाटी ने बताया कि यूनियन पिछले कई वर्षों से पत्रकारों के कल्याण के लिए काम कर रही है। गढ़वाल में संगठन मजबूती से काम कर रहा है और समय समय पर शासन स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रयास कर रहा है। जिलाध्यक्ष गुलाटी ने कहा कि कुमांऊ में भी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। नैनीताल और उधम सिंह नगर की इकाई गठित हो चुकी हैं। जल्द ही दोनों जनपदों की नगर इकाईयों का भी गठन कर दिया जायेगा। श्री गुलाटी ने कहा कि संगठन का पहला प्रयास पत्रकारों को एकजुट करना है। कोई किसी भी संगठन से जुड़ा हो सबसे पहले वह पत्रकार हैं और पत्रकार हितों के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए। श्री गुलाटी ने कहा कि पत्रकारों में एकजुटता की कमी के कारण ही आज पत्रकारों की तमाम समस्याएं वर्षों के बाद भी लंबित पड़ी हैं। पत्रकारों की आपसी फूट के कारण ही जिला मुख्यालय पर चालीस लाख की लागत से बनाया गया प्रेस क्लब भवन खंडहर में तब्दील हो चुका है। कई वर्षों से मान्यता समिति की बैठकें नहीं हुयी हैं। पत्रकारों में एकजुटता नहीं होने के कारण ही शासन प्रशासन पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को लटका रहा है। उन्होंने कहा कि अब ऐसा नहीं होने दिया जायेगा। देवभूमि पत्रकार यूनियन पत्रकारों के हकों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। जरूरत पड़ी तो इसके लिए आंदोलन भी चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि लघु समाचार पत्रों को आज तमाम समस्याओं का सामना करना। इस अवसर पर प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े कई जर्नलिस्ट मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING