Connect with us

उधम सिंह नगर

देवभूमि पत्रकार यूनियन की बैठक में सदस्यों को परिचय पत्र वितरित किये

देवभूमि पत्रकार यूनियन की बैठक में सदस्यों को परिचय पत्र वितरित किये
सीएन, रूद्रपुर।
देवभूमि पत्रकार यूनियन जिला इकाई की बैठक में सदस्यों को परिचय पत्र वितरित किये गये। सदस्यों को कुमांऊ प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष अशोक गुलाटी एवं जिला महासचिव जगदीश चन्द्र ने परिचय पत्र वितरित किये। श्याम टाकीज रोड स्थित गगन ज्योति बारात घर में आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गयी। जिलाध्यक्ष अशोक गुलाटी ने बताया कि हाल ही में गदरपुर और रानीखेत इकाई का गठन किया गया है। जल्द ही खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता और किच्छा सहित अन्य नगर इकाईयों का भी गठन किया जायेगा। इसके पश्चात भव्य शपथ समारोह आयोजित किया जायेगा। जिलाध्यक्ष गुलाटी ने कहा कि देवभूमि पत्रकार यूनियन प्रदेश में पत्रकारों की एकमात्र ऐसी संस्था है जो श्रम विभाग से पंजीकृत और पत्रकारों के कल्याण के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। पत्रकारों के लिए जब भी संघर्ष की जरूरत पड़ेगी। यूनियन हमेशा आगे रहेगी। बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य गोपाल भारती ने हर माह नियमित रूप से यूनियन की बैठक का प्रस्ताव रखा। जिस पर तय किया गया कि जिले में सभी इकाईयों के गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमित रूप से बैठक आयोजित की जायेगी। बैठक को जिला महासचिव जगदीश चन्द्र, कोषाध्यक्ष प्रमोद धींगड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गिरधर, जिला कार्यकारिणी सदस्य गोपाल भारती ने भी सम्बोधित किया। बैठक में अमन सिंह, गोपाल सिंह गौतम, गोपाल शर्मा, नरेश कुमार, अजय अनेजा, नरेन्द्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बीजेपी नेता एवं ग्राम प्रहरी के साथ मारपीट के आरोप में खटीमा वन रेंज के रेंजर समेत तीन वन कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING