Connect with us

उधम सिंह नगर

उत्तराखंड : नई नवेली दुल्हन जेवर व नकदी लेकर प्रेमी संग हुई फरार

उत्तराखंड : नई नवेली दुल्हन जेवर व नकदी लेकर प्रेमी संग हुई फरार
सीएन, काशीपुर।
उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में निकाह के महज पांच दिन बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इतना ही नहीं वह ससुराल से अपने साथ लाखों के जेवर और नकदी भी ले गई। ससुरालियों ने जब पुलिस को पूरी कहानी सुनाई तो पुलिस दुल्हन और उसके प्रेमी की तलाश में जुट गई। जिसके बाद नवविवाहिता को पुलिस ने प्रेमी संग गिरफ्तार कर लिया। उनके पस से जेवर और नकदी बरामद की। जानकारी के अनुसार काशीपुर के मोहल्ला कटोराताल निवासी इसरार अहमद ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके बेटे इकरार अहमद का निकाह विगत 21 जून 2023 को तय्यबा उर्फ आईसा के साथ हुआ। शादी के महज 5 दिन बाद ही दुल्हन करीब 9 तोले आभूषण और 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गई। मामला दर्ज करने के बाद कटोराताल चैकी प्रभारी नवीन बुधानी को सौंपी। इस दौरान जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि तय्यबा बिजनौर निवासी फरमान से प्रेम करती थी। जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। पुलिस टीम ने ढेला पुल काशीपुर के पास उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी फरमान ने बताया हम दोनों के पास शादी तथा मौजमस्ती के लिए रुपये नहीं थे। वहीं तय्यबा ने बताया फरमान मुझसे वहां से भागने का दबाव बना रहा था।

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING