Connect with us

उधम सिंह नगर

उत्तराखंड : बहन की हत्या के बाद युवक ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

उत्तराखंड : बहन की हत्या के बाद युवक ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप
सीएन, रुद्रपुर।
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से सनसनीखेज़ खबर आ रही है। जहां युवक ने बहन की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है मृतक भाई सुनील ने अपनी बहन करिश्मा की हत्या के बाद खुद को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दोनों भाई बहन उत्तर प्रदेश के बरेली दरियागंज क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दो मौतों की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार चदुआ बरेली के रहने वाला 23 वर्षीय सुनील कुमार चार दिन पहले अपनी बहन 19 वर्षीय करिश्मा के साथ रूद्रपुर के सिंह कॉलोनी गली नंबर दस स्थित अमोलक के मकान में किराए पर रहने लगा। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह सुनील का बहनोई रवि कुमार कमरे पर आया और काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, तो उसने दरवाजे के नीचे झांककर देखा। जहां सुनील का शव लटका हुआ था और करिश्मा का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। जिसे देखकर रवि के हाथ पांव फूल गए और वह दौड़कर आदर्श कॉलोनी चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ सदर निहारिका तोमर, कोतवाल धीरेंद्र कुमार और चौकी प्रभारी विजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा कि भाई ने पहले बहन करिश्मा की रस्सी से गला दबाकर हत्या की और उसके बाद पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मकान स्वामी व बहनोई से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा हत्या और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ यात्रा : पंजीयन नही होने पर यात्रियों को आगे जाने की अनुमति नही

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]