Connect with us

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में भाजपा और युवा मोर्चा उत्तरकाशी द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा निकाली

सीएन, उत्तरकाशी। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आज उत्तरकाशी नगरपालिका बाडाहाट क्षेत्र व उत्तरकाशी शहर भर में भारतीय जनता पार्टी उत्तरकाशी और
युवा मोर्चा उत्तरकाशी द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई।
हर घर तिरंगा यात्रा में गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान , गंगा विचार मंच के प्रान्त संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट, सुधा गुप्ता, मनबीर बिघाना, महावीर नेगी, देशराज बिष्ट, बालसेखर नौटियाल, नगर मंडल अध्यक्ष राजीव बहुगुणा सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि देश प्रेम और देश भावना को जागृत करने के लिए प्रत्येक देशवासी को अपने घर में तिरंगा झंडा लगाकर देश के प्रति अपनी सच्ची भावनाएं व्यक्त करनी चाहिए। हर घर तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों व देश प्रेम गीतो के साथ बस अड्डे से हनुमान चौक तक हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई और हनुमान चौक में यात्रा एक सभा के बाद सम्पन्न हुई। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित सेमवाल ने हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया जिसमें भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के युवाओं ने बढ़ चढ़कर जोश से तिरंगा झंडों के साथ देश की एकता का संदेश दिया।

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING