Connect with us

उत्तरकाशी

उत्तराखंड : स्कूल में कक्षा की छत से टूटा प्लास्टर, जान बचाकर भागे छात्र

उत्तराखंड : स्कूल में कक्षा की छत से टूटा प्लास्टर, जान बचाकर भागे छात्र
सीएन, उत्तरकाशी।
शुक्रवार को नौगांव विकासखंड के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रस्टाड़ी में बारिश के कारण एक कक्ष की छत से प्लास्टर टूटकर छात्रों पर गिर गया। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई, हालांकि किसी छात्र या शिक्षक को चोट नहीं आई है। लेकिन घटना के बाद से छात्रों में दहशत का माहौल है। खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को पंचायत भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2010-11 में बने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रस्टाड़ी का भवन डेढ़ दशक में ही जीर्ण-क्षीर्ण हो गया है। हल्की बारिश होने पर भी विद्यालय की छत से सीमेंट झड़ना शुरू हो जाता है। ग्रामीण कई बार विभागीय अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा चुके हैं। लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं ली। ग्राम प्रधान सीमा सेमवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह विद्यालय में कक्षाएं चल रहीं थीं। उसी दौरान कक्षा आठवीं के कक्ष की छत से सीमेंट और बजरी टूटकर नीचे गिर गईं। छत टूटते ही छात्र-छात्राएं और शिक्षक दौड़कर बाहर आए। घटना में किसी को चोट नहीं आई है। ग्राम प्रधान सीमा सेमवाल का कहना है कि घटना से बच्चे डरे हुए हैं। यदि भवन की मरम्मत नहीं की गई तो बरसात में कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। विद्यालय की छत जगह-जगह से खोखली हो चुकी है, जो कभी भी भरभरा कर गिर सकती है।

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING