Connect with us

उत्तरकाशी

उत्तराखंड : जब डीएम साहब खुद धान रोपाई को खेत में उतरे

उत्तराखंड : जब डीएम साहब खुद धान रोपाई को खेत में उतरे
सीएन, उत्तरकाशी।
कृषकों की आय किस तरह से दोगुनी हो इसको लेकर उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला स्थानीय कृषकों के लिए लगातार नई पहल करते जा रहे हैं उसी का नतीजा यह रहा कि उन्होंने लाल धान को बढ़ावा देने के लिए खुद खेतों में पहुंचकर रोपाई कर धान रोपाई कार्य का शुभारंभ किया तथा एक खेत में लाल धान के पौधे रोपे। रुहेला की पहल पर कृषि विभाग ने इस वर्ष जिले की गंगा घाटी के करीब 200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में स्थानीय लाल धान की खेती करने का निर्णय लिया है। इस पहल को जमीन पर उतारने के लिए रुहेला खुद भटवाड़ी ब्लॉक के उतरांव गांव पहुंचे और पावर सीडर से खेत की जुताई कर लाल धान की रोपाई शुरू कर दी। लाल धान की फसल की रोपाई में उनके साथ मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी और कई किसान भी थे। जिले में लाल धान की फसल लगाने को लेकर ग्रामीण काफी उत्साहित एवं अभिभूत थे। इसके अलावा ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर और लोक देवताओं से लाल धान की खेती की सफलता के लिए प्रार्थना करके धान की रोपाई अभियान का जश्न मनाया। ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लाल धान की खेती का यह प्रयोग उनके जीवन में बदलाव का नया दौर ला सकता है। उत्तरकाशी जिले के रवाई क्षेत्र में यमुना एवं टौंस नदी के मध्यवर्ती क्षेत्रों में लाल धान की खेती बड़े पैमाने पर की जाती रही है। इसके अलावा रवाई का लाल धान प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना चुका है।

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING