Connect with us

नैनीताल

नैनीताल ओपन एयर थिएटर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सीएन, नैनीताल। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत नैनीताल में भी दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत की मौजूदगी में नगर के मल्लीताल स्थित ओपन एयर थिएटर में हरियाणा, राजस्थान, बिहार, मणिपुर, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक दलों द्वारा अपने-अपने राज्यों की लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया। इस दौरान थियेटर दर्शकों से गुलजार नजर आया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उत्तराखंड के अल्मोड़ा, नैनीताल, हल्द्वानी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार आदि शहरों में 6 राज्यों के लोक कलाकारों द्वारा अपने-अपने राज्यों की लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें विलुप्त हो रही लोक संस्कृतियों को जीवंत रखने तथा एक दूसरे राज्यों की लोक संस्कृति को समझने के मकसद से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे बिहार से आए लोक कलाकारों ने किशोरियों द्वारा द्वारा बचपन में किया जाने वाला लोक नृत्य जिजिया प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं उत्तर प्रदेश मथुरा से आए लोक कलाकारों द्वारा मयूर पीकॉक नृत्य पर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजस्थान के दल द्वारा मांगलिक कार्यो के दौरान महिलाओं द्वारा किया जाने वाला लोक नृत्य चेरी का प्रदर्शन किया। वहीं हरियाण के लोक कलाकारों द्वारा घूमर नृत्य किया गया,कलाकारों ने बताया कि घूमर नृत्य के जरिए ही हरियाणा में महिलाएं अपने पति से खरीदारी की मांग करती थी। वही मध्य प्रदेश के लोक कलाकारों द्वारा गनगौर नृत्य के जरिए लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया,दल की मुखिया सोनम जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश में चैत्र नवरात्रों के दौरान यह नृत्य किया जाता है। इस दौरान रंगकर्मी मिथिलेश पांडे,महेंद्र कनौजिया, अनिल, राजेश आर्य, अनिल त्रिपाठी, हरीश राणा उपस्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING