Connect with us

मनोरंजन

शादी में दुल्हन के पापा ने बुलवाई रशियन गर्ल तो अपने को नही रोक सके पंडित जी 

शादी में दुल्हन के पापा ने बुलवाई रशियन गर्ल तो अपने को नही रोक सके पंडित जी 
सीएन, नईदिल्ली।
शादी है तो दुल्हन के पिताजी वह सारे इंतजाम करते हैं, जिससे बारात में आने वाले मेहमान इम्प्रेस हो जाए। खाने-पीने की व्यवस्था के साथ-साथ म्युजिकल प्रोग्राम भी रखते हैं। कई बार तो बच्चों के लिए गेम आदि का भी अरेंजमेंट करते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी होते हैं जो गेस्ट का वेलकम करने के लिए घर के सदस्यों को गेट पर खड़ा कर देते हैं। फिलहाल, एक शादी में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला, जब दुल्हन वालों ने गेस्ट हाउस में मेहमानों के स्वागत के लिए रशियन गर्ल ही बुला ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन की तरफ से गेस्ट हाउस में विदेशी लड़कियों को बुलाया गया ताकि वह मेहमानों का स्वागत करें। निसंदेह शादी में रौनक और बढ़ गई। लोग विदेशी लड़कियों के पास जाकर फोटो क्लिक करवा रहे हैं। वायरल होने वाले इस वीडियो में आप दो रशियन लड़कियों को देख सकते हैं जो शादी में मेहमानों के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। एक अंकल रशियन गर्ल के पास चले जाते हैं और फिर पर्स से पैसे निकालकर देने लगते हैं. हालांकि, हैरानी तब हुई जब पंडितजी ने भी इस शादी में रशियन लड़कियों में रुचि दिखाई और अपने मोबाइल कैमरे से फोटो भी खींची। शादी में आए मेहमान तो रशियन गर्ल को देखकर गदगद हो गए और कुछ ने तो उन्हें हंसते-मुस्कुराते हुए देखा। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, झट से वायरल हो गया। वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया. अब तक इस पर दो लाख 29 हजार से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं, जबकि 10 लाख से अधिक व्यूज भी मिल चुके हैं। कई लोगों ने वीडियो देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया भी दी। एक यूजर ने लिखा, अगर मैं सच कहूं तो मुझे यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। यह थोड़ा चीप हो गया।

Continue Reading
You may also like...

More in मनोरंजन

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING