Connect with us

नैनीताल

प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रयोगांक के सदस्य वापस नैनीताल लौटे

सीएन, नैनीताल। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति रामनगर द्वारा बसन्त महोत्सव 2023 का आयोजन उत्तराखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता के रूप में किया गया। राज्य स्तर के उपस्थित संस्था हेतु 25 जनवरी-सांस्कृतिक झांकी जुलूस प्रतियोगिता, 26 व 27 जनवरी-सांस्कृतिक नृत्य/नाट्य प्रतियोगिता किये गये। सांस्कृतिक नाट्य प्रतियोगिता के अंतर्गत विधा नाटक/नृत्य नाटिका, सामूहिक लोक नृत्य, युगल लोक नृत्य रखे गये थे। प्रयोगाक नैनीताल द्वारा कुमाऊनी जागर शैली पर आधारित कुमाऊनी डाना गोलू का प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रयोगांक के सदस्य वापस नैनीताल लौटे। नाटक का निर्देशन मदन मेहरा एवं सह निर्देशन उमेश कांडपाल द्वारा किया गया है। नाटक डाना गोलू की कलबिष्ट के महत्वपूर्ण घटनाओ को प्रदर्शित करता है जुल्म के खिलाफ एक होकर लड़ा जाए तो अत्याचारी का अंत किया जा सकता है। नाटक में मुख्य भूमिका है रोहित वर्मा, उमेश कांडपाल, कौशल साह जगती, सम्राट पुनीत कांत, नीरज डालाकोटी, दिक्षय कुमार, मुकेश धस्माना, महेश जोशी, मदन मेहरा, चित्रा, अनुष्का, ऋतु, आरती, डॉक्टर अफरोज मोहम्मद, अनवर रज़ा, नासिर अली, अर्जुन पांडे द्वारा निभाई गई हैं! नाटक में संगीत धीरज कुमार, भुवन कुमार, रवि नेगी, पवन कुमार, ऋतु, मदन मेहरा द्वारा दिया गया है। नाटक में सहयोग श्री राम सेवक सभा मल्लीताल नैनीताल, एच एस राणा, किशन लाल द्वारा दिया गया है। प्रतियोगिता मे राज्य स्तर् से आठ दलों द्वारा प्रतिभाग किया गया. प्रथम देहरादून, द्वितीय नैनीताल, तृतीय रामनगर रहे। इस अवसर पर नैनीताल के रंग कर्मियों द्वारा प्रयोगांक के कलाकारों को बधाई दी गयी.

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING