Connect with us

मनोरंजन

नैनीताल निवासी सिने अभिनेता स्वर्गीय निर्मल पांडे को जन्मदिन पर किया याद

सीएन, नैनीताल। सिने और रंगमंच अभिनेता स्वर्गीय निर्मल पांडे जन्मोत्सव के अवसर पर नैनीताल की संस्था प्रयोगांक नैनीताल प्रतिवर्ष कार्यक्रम का आयोजन करती है। इस वर्ष भी  सीआरएसटी सभागार नैनीताल में निर्मल के भ्राता मिथिलेश पांडे के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया।निर्मल पांडे को उसके जन्मदिवस पर याद करते हुए बोधायन रचित हास्य नाटक भगवत अज्जुकम की प्रस्तुति दी गई। जिसका निर्देशन मदन मेहरा और सह निर्देशन उमेश कांडपाल और जावेद हुसैन ने किया। संगीत निर्देशन नवीन बेगाना और गीत हेमंत बिष्ट ने लिखे हैं। जिसमें मदन मेहरा, अमन कुमार, आदित्य कुमार, पंकज आर्य, काव्यांश कुमार, प्रियांशु बिष्ट, योगिता तिवारी, प्राची कड़ाकोटी, उन्नति साह, उमा ने अभिनय किया। नाटक को सफल बनाने में मिथिलेश पांडे, अमन महाजन, मोनिका आर्य, रिचा, हर्ष सहदेव, आकाश, अनिल कुमार, मुकेश धस्माना,  हेमंत बिष्ट का विशेष सहयोग रहा। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया। नाट्य प्रस्तुति के बाद प्रयोगांक संस्था की ओर से अपने तीनों संरक्षक मिथिलेश पांडे, हरीश राणा, हेमंत बिष्ट को सम्मानित किया गया।

इस दौरान जहूर आलम, मिथिलेश पांडे, हरीश राणा, मुकेश धस्माना, नासिर अली, जीकेए गौरव बब्बी, राजीव लोचन साह, घनश्याम लाल साह, मंज़ूर हुसैन,  ईशा साह, राजेश आर्य, अदिति खुराना आदि मौजूद रहे।

More in मनोरंजन

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING