Connect with us

मनोरंजन

बेतालघाट महोत्सव के अंतिम दिन कलाकारों ने बिखेरे लोक संस्कृति के रंग               

बेतालघाट महोत्सव के अंतिम दिन कलाकारों ने बिखेरे लोक संस्कृति के रंग               

सीएन, भवाली। बेतालघाट महोत्सव के अंतिम दिन कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रदर्शन से संस्कृति के रंग बिखेरे गोविंद दिगारी, खुशी दिगारी, कौशल पांडे, रमेश उप्रेती, राकेश पनेरु ने अपनी लोक गायन से देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। इन लोक कलाकारों के गीतों में पहाड़ी जनमानस व संस्कृति की बेहतरीन ढंग से रखा इसके साथ ही प्रसिद्ध लोक गाथा रानी बौराणी में कलाकारों ने अपनी बेहतरीन अभियान अभिनय से दर्शकों को को मंत्रमुग्ध कर दिया। बेतालघाट महोत्सव की थीम सॉन्ग को भी लोगों ने बहुत सराहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हेम आर्य ने कहा कि बेतालघाट में इतने बड़े और भव्य स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महोत्सव के आयोजकों की बहुत बड़ी सफलता है। इस महोत्सव के दौरान लोगों को अपनी संस्कृति को गहराई से पहचान का मौका मिलेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम समिति के राहुल अरोड़ा, हाई कोर्ट नैनीताल मुख्य स्थायी अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र ढैला, हरीश भंडारी, गणेश सिंह बोरा, शुभम कुमार, जगमोहन जलाल, मनमोहन रौतेला, शाहिद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

More in मनोरंजन

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING