Connect with us

नैनीताल

नैनीताल की खूबसूरत वादियों में शूट हुआ प्रियंका का गीत रिलीज होते ही छाया

नैनीताल की खूबसूरत वादियों में शूट हुआ प्रियंका का गीत रिलीज होते ही छाया
सीएन, नैनीताल।
अपने सुमधुर गीतों एवं बेहतरीन अदाकारी से से युवाओं के दिलों पर राज करने वाली गायिका प्रियंका मेहर आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। इसी कड़ी में गायिका प्रियंका महर का एक और खूबसूरत गीत ‘सुघड़ी नारी’ रिलीज हो गया है। बता दें कि हमेशा की तरह प्रियंका के इस गीत को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रिलीज होने के महज तीन दिनों के भीतर जहां इसे 1 लाख से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है वहीं यूट्यूब पर दर्शकों की काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर भी लोगों द्वारा काफी रील्स शाट्स भी इस गीत पर बनाए जा रहे हैं, जो काफी वायरल हो रहे हैं। बता दें कि गायिका प्रियंका मेहर का यह नया गीत ‘सुघड़ी नारी’ प्रियंका मेहर के आफिशियल यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज हुआ है। इस गीत के खूबसूरत बोल पवन एवं सुनील नाथ गोस्वामी द्वारा लिखे गए हैं वहीं दीपक महर और यूके रैपी बाय का बेहतरीन संगीत, गीत को काफी मनमोहक बना रहा है। गीत की शूटिंग नैनीताल की वादियों में की गई है। इसके साथ ही पहाड़ की हसीन वादियों में किया गया प्रियंका का शानदार अभिनय भी विडियो की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। बताते चलें कि विडियो में प्रियंका के साथ ब्लैक स्पाइडर डांस स्टूडियो के कलाकार नृत्य करते हुए नजर आए हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING