Connect with us

मनोरंजन

योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी के लिए बस एक बोली लगी, निकलेगा दोबारा टेंडर

योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी के लिए बस एक बोली लगी, निकलेगा दोबारा टेंडर
सीएन, लखनऊ।
यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में विकसित होने वाली फिल्म सिटी के लिए निकाले गए टेंडर में सिर्फ एक कंपनी ने टेंडर डाला है। जानकारी के मुताबिक, फीस न जमा करने पर यह टेंडर स्वीकार नहीं किया गया। कल यानि 6 जुलाई को लखनऊ में हाई लेवल मीटिंग होगी इसके बाद तय होगा कि दोबारा टेंडर कब निकलेगा। नोयडा के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में फिल्म सिटी विकसित की जानी है। फिल्म सिटी को तीन चरणों में विकसित किया जाना है। विकासकर्ता कंपनी की तलाश के लिए ग्लोबल टेंडर निकाले थे। जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून थी। फॉक्स स्टूडियो, कंसोर्सियम में शामिल यूनिवर्सल स्टूडियो, एलएंडटी समेत चार कंपनियों ने टेंडर खरीदे थे, लेकिन एक ही कंपनी ने टेंडर जमा किए हैं। तकनीकी निविदा खोली गई पर फीस जमा नहीं की गई थी।

Continue Reading
You may also like...

More in मनोरंजन

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING