Connect with us

मनोरंजन

उत्तराखंड : आज भी बारिश के आसार, 25 जून तक पहुंचेगा मानसून, येलो अलर्ट

उत्तराखंड : आज भी बारिश के आसार, 25 जून तक पहुंचेगा मानसून, येलो अलर्ट
सीएन, देहरादून/नैनीताल।
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ तेज गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक ब्रिकम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। भारत में बृहस्पतिवार को मानसून ने केरल में प्रवेश किया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में मानसून एक सप्ताह की देरी से आ सकता है। सामान्यता मानसून कुमाऊं क्षेत्र में 20 जून को एंट्री करता है और 25 जून तक पूरे उत्तराखंड को कवर कर लेता है, लेकिन इस बार मानसून आने में देरी हो रही है। बताया कि केरल में एक जून तक मानसून पहुंचता है, लेकिन इस बार अब तक मानसून ने दस्तक नहीं दी है, इसीलिए यह संभावना जताई जा रही है कि उत्तर भारत में मानसून देरी से पहुंचेगा। यदि मानसून सामान्य गति से भी आगे बढ़ता है तो उत्तराखंड में मानसून एक सप्ताह की देरी से जून के अंत तक पहुंचने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद एक बार फिर मौसम ने अपने तेवर गर्म कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा 2 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। हालांकि, अरब सागर से आ रही नमी के चलते रात के तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों दून के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बीते दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। जबकि बुधवार को 36 डिग्री था। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि नैनीताल का अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। दिन में तेज चटख धूप खिलने से गर्मी का अहसास होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब लगातार गर्मी में बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि जून के महीने में अगले कुछ दिनों तक गर्मी रहेगी। हालांकि, पहाड़ों पर मौसम बदलने पर इसका असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिलेगा।

More in मनोरंजन

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING