Connect with us

स्वास्थ्य

आशा फाउंडेशन नैनीताल ने पौड़ी में महिलाओं को जागरूक कर रियूजेबल पैड्स वितरित किए

सीएन, पौड़ी। आशा फाउंडेशन नैनीताल द्वारा लगातार महिलाओं को लेकर जागरूक करने की मुहिम जारी है। जिसके तहत पौड़ी जिले के विकास भवन में  कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत आसपास के गांवों से आशा वर्कर,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व बहुत से समुदाय ग्रुप शामिल हुए। जिसके अंतर्गत जिला प्रशासन की सहायता से इस कार्यक्रम को सफल बनाने का भरसक प्रयास किया गया। यहां लगभग डेढ़ सौ महिलाओं में किशोरियों को रियूजेबल पैड्स वितरित किए गए और आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा द्वारा उनको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने व सर्वाइकल कैंसर और स्तन कैंसर के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। आज महिलाओं को स्वयं स्तन परीक्षण और अपना नियमित चेकअप करवाने की सलाह दी गई ताकि इस जागरूकता के साथ आने वाले भयंकर खतरे से बचाव किया जा सके। आज महिलाओं को बाजार की पैड से होने वाले खतरे और उनसे पर्यावरण को कैसे बचाया जा सके इसके बारे में बताया गया। इन कपड़े की पैड्स को बार-बार धोकर इस्तेमाल किया जा सकता है और इससे उनको हर महीने अपने ऊपर किए जाने वाले खर्चे से भी निजात मिली जाती है। यह पैड्स ढाई से 3 साल तक कार्य में लिए जा सकते हैं। आज उन्होंने विभिन्न समुदायों की टीम मेंबर्स और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया की वह गांव-गांव में जाकर महिलाओं को व किशोरियों को जागरूक करें। जिससे कैंसर जैसी महामारी से समय रहते खुद को बचा सके। आज उनके साथ पौड़ी जिला प्रशासन की तरफ से संजीव राय परियोजना निदेशक, कुलदीप बिष्ट प्रोजेक्ट मैनेजर, दिनेश नेगी बीडीओ पौड़ी ब्लॉक, अनुकृति शर्मा की अगवानी में यह कार्यक्रम रखा गया। अध्यक्ष आशा शर्मा के पुत्र संभव शर्मा उनके साथ उपस्थित थे। उनका कहना है की जागरूकता महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों में भी जरूरी है। क्योंकि हमारे समाज में महिलाएं और बेटियां जो दूर दराज गांवों में रहती हैं। उनके लिए बाहर निकाल कर आना बेहद मुश्किल है, तो घर के मुखिया को इसकी जानकारी होनी चाहिए की जब वह अपनी तकलीफ बताएं तो वह उनको स्वास्थ्य विभाग तक ले जाने में देरी न करें। और अपना व अपने परिवार का साल में एक बार पूरा बॉडी परीक्षण अवश्य करवा ले ताकि पहले ही हम खुद को आने वाले खतरे से बचा सके। पहाड़ों में बढ़ते हुए नशे के प्रति जागरूकता फैलाने को भी वह अपने परिवार में सचेत रहने की भी सलाह दी गई। आशा शर्मा ने पौड़ी जिले के जिला अधिकारी आशीष चौहान जी का दिल से शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने उनकी इस पहल को गांव में ले जाने के लिए प्रेरित किया। अंत में अध्यक्ष ने आज महिलाओं में बेहद उत्साह व खुशी की लहर थी। इन सब बातों को जानकर और पैड्स के बारे में खुलकर बात करके उन्होंने अपनी बातें रखी  और अपने सवाल पूछे आगे भी उन्होंने ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अपनी बात रखी, फाउंडेशन द्वारा उनको संभव जानकारी देने की बात बात के साथ इस मुहिम को जारी रखने का वादा किया। अब तक फाउंडेशन द्वारा लगभग 2100 महिलाओं एवं किशोरियों को लगभग 8000 पैड्स  फ्री दिए जा चुके है। अपनी पिंक मुहिम के अंतर्गत महिलाओं को पिंक स्टोल पहनाकर सम्मानित भी किया गया जो अपने आप में एक बेहद खूबसूरत पल है। प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम बहुत सराहा गया।श्रीमती अनुकृति शर्मा ने सबका आभार व्यक्त किया और जागरूक रहने की जानकारी दी।

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING