Connect with us

नैनीताल

20 सितम्बर को हल्द्वानी में जुटेंगे उत्तर भारत के चिकित्सक, अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे अशोक गुलाटी

सीएन, हल्द्वानी। आगामी 20 सितम्बर को हल्द्वानी में आयोजित होने जा रहे आदर्श जनहित सेवा संस्था के वार्षिक अधिवेशन में संपूर्ण उत्तर भारत के चिकित्सक जुटेंगे। इस अधिवेशन का शुभारम्भ देवभूमि पत्रकार यूनियन के कुमांऊ प्रभारी एवं उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष अशोक गुलाटी करेंगे। अधिवेशन में देवभूमि पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया जायेगा।
बालाजी वैंकटहॉल में आयोजित होने जा रहे इस अधिवेशन की तैयारियां जोर शोर से चल रही है।

मीडिया प्रभारीडॉ- वीके हालदार मीडिया प्रभारी
संस्था के सदस्यों के साथ देवभूमि पत्रकार यूनियन कुमाऊं प्रभारी अशोक गुलाटी (फाइल)

जानकारी देते हुए आदर्श जनहित सेवा संस्था के मीडिया प्रभारी डॉ- वीके हालदार ने बताया कि संस्था सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेती है। गरीब जरूरतमंद मरीजों के उपचार के साथ ही अन्य सामाजिक कार्यों में भी संस्था की ओर से सहयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि संस्था आगामी 20 सितम्बर को हल्द्वानी में अपना दूसरा वार्षिक अधिवेशन हल्द्वानी के बालाजी बैंकट हॉल में आयोजित करने जा रही है। उन्होंने बताया कि कोविड के चलते पिछले दो वर्षों में अधिवेशन नहीं हो पाया था। इस बार एक दिवसीय अधिवेशन में संस्था से जुड़े उत्तर भारत के 100 से अधिक चिकित्सक भाग लेंगे। डा- हालदार ने बताया कि अधिवेशन की तैयारियां अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि 20 सितम्बर को अधिवेशन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि देवभूमि पत्रकार यूनियन के कुमांऊ प्रभारी एवं उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष अशोक गुलाटी करेंगे। अधिवेशन में समाज में सराहनीय कार्य करने वाले कई महानुभावों को सम्मानित किया जायेगा। अधिवेशन में देवभूमि पत्रकार यूनियन उधमसिंह नगर जिला इकाई अध्यक्ष अशोक गुलाटी एवं अन्य पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया जायेगा। अधिवेशन प्रातः दस बजे शुरू होगा। शुभारम्भ पर समिता हाल्दार के नेतृत्व में सांस्कृतिक टीम द्वारा कत्थक एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जायेगी। मीडिया प्रभारी श्री हाल्दार ने बताया कि संस्था पूरी तरह गैर राजनैतिक है। इसीलिए अधिवेशन में किसी भी राजनैतिक व्यक्ति आमंत्रित नहीं किया गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING