Connect with us

स्वास्थ्य

आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में 652 से अधिक व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में 652 से अधिक व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
सीएन, नैनीताल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल सुजाता सिंह के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल बीनू गुलयानी के निर्देशन में चिकित्सा विभाग के सहयोग से जिला नैनीताल के विभिन्न दुरुस्थ ग्रामों तथा ब्लॉक स्तरों पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें 652 से अधिक व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 12 व्यक्तियों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। मुख्यतः शुगर, बीपी, नेत्र परीक्षण, हीमोग्लोबिन, आदि जांचें शामिल हैं। यह शिविर रामगढ़, सुयालबाड़ी, बेतालघाट, सिमलखा, धारी, तूगढ़िया डेम, शिवनाथपुर नई बस्ती, मालधन रामनगर, कोटाबाग इत्यादि क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में जनता की जान की कोई कीमत नहीं, सरकार वन्यजीव संघर्ष को रोकने में असमर्थ : गोदियाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING